तवांग के बारे में अरुणाचल प्रदेश सीएम पेमा खांडू ने खोला एक बड़ा राज
मुंबई में एक कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग को अरुणाचल प्रदेश के रिश्ते को लेकर एक राज खोला। इसी के बहाने कांग्रेस पर हमला किया। सीएम पेमा खांडू ने बताया कि, तवांग को अरुणाचल प्रदेश से जोड़ने का जो आइडिया था वह सरदार पटेल का था। उन्होंने उस वक्त के राज्यपाल दौलतराम जी को 1914 के शिमला एग्रीमेंट के तहत वहां तिरंगा झंडा लहराने के लिए कहा था। तब तक अरुणाचल प्रदेश को नाम भी नहीं मिला था। उसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी कहा जाता था। तब प्रशासन असम के तहत आता था। सीएम खांडू की टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने संसद में कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि, 1962 के युद्ध में चीन ने भारत की जमीन हड़प ली थी।