पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता बलबीर सिंह ने भी भगवंत मान को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, भगवंत मान सरकार के तीन साल बदलाव के तीन साल हैं। इन वर्षों में पंजाब को बेहतर स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी सुधार, उच्च स्तरीय अस्पताल, मुफ्त बिजली और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिला है। हमारी पार्टी आम जनता को प्राथमिकता देती है और यह सुशासन की पहचान है।