
असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर अटैक कहा, हमेशा किसी के पास नहीं रहती है सत्ता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुजरात के एक चुनावी सभा में भाजपा ने 2002 में गुजरात में दंगाइयों को सबक सिखाया दिए बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को निशाना साधते हुए कहाकि, अमित शाह सत्ता के नशे में हैं। हैदराबाद सांसद ओवैसी ने अमित शाह पर पलटवार करने के लिए अपने ट्वीट पर लिखा कि, सत्ता के नशे में चूर, भारत के गृह मंत्री ने कहा कि हमने 2002 में सबक सिखाया। एआईएमआईएम नेता ने अमित शाह को याद दिलाते हैं कि सत्ता स्थाई नहीं होती। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, सत्ता में आने के बाद कुछ लोग भूल जाते हैं कि सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती है।
ओवैसी ने चुनावी सभी में अमित शाह से पूछा
असदुद्दीन ओवैसी ने इससे पहले जुहापुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह से पूछा था कि उन्होंने 2002 में क्या सबक सिखाया था। नरोदा पाटिया का सबक? गुलबर्ग का सबक? बेस्ट बेकरी का सबक? बिलकिस बानो का सबक? ।
जानें अमित शाह ने क्या कहा
अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात में एक चुनावी सभा में कहा था कि बीजेपी ने 2002 में गुजरात के दंगाइयों को सबक सिखाया और राज्य में स्थायी शांति स्थापित की।
सिखाए सबक की पेश की लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं गृह मंत्री को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया जाएगा। आपने सिखाया कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के हत्यारों को छोड़ देंगे। आपने हमें यह भी सिखाया कि अहसान जाफरी को मारा जा सकता है। आपने गुलबर्ग सोसाइटी का पाठ पढ़ाया, आपने बेस्ट बेकरी का पाठ पढ़ाया, आपके कौन से पाठ हम याद रखेंगे, ।
दिल्ली में क्या सबक सिखाया
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, अमित शाह साहब, आपने दिल्ली के सांप्रदायिक दंगों के दौरान क्या सबक सिखाया?
Updated on:
26 Nov 2022 06:09 pm
Published on:
26 Nov 2022 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
