30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने केजरीवाल को कहा ‘नमूना’, AAP का पलटवार मतलब BJP हार रही है गुजरात

Gujrat Assembly Elections 2022 गुजरात के गीर सोमनाथ में आयोजित एक जनसभा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए कहा, 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहाकि, अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे भाजपाईयों ने बहुत कोशिश की अरविंद केजरीवाल का नाम न लें लेकिन बाबा जी माने नही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Nov 2022, 3:40 PM IST

cm_yogi.jpg

सीएम योगी ने केजरीवाल को कहा 'नमूना', AAP का पलटवार मतलब BJP हार रही है गुजरात

गुजरात चुनाव अपने शबाब पर है। तानों और शब्द बाण मारने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं है। गुजरात के गीर सोमनाथ में आयोजित एक जनसभा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को वह कह दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं था। यूपी सीएम योगी ने गुजरात के गीर सोमनाथ में जनसभा में बिना अरविंद केजरीवाल का नाम लिए कहा, 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। ये राम मंदिर का विरोध करता है। सेना के शौर्य और साहस का सबूत मांगता है। आप लोग इसका कभी विश्वास न करना। इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी के बयान पर ट्वीट करते हुए कहाकि, अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे भाजपाईयों ने बहुत कोशिश की अरविंद केजरीवाल का नाम न लें लेकिन बाबा जी माने नही। मतलब BJP हार रही है गुजरात।

आप को चाहिए था सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण

एक चुनावी रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब भारत की सेना पाकिस्तान की सीमा में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो यह बहादुर जवानों से कहता है कि इसका प्रमाण क्या है। पाकिस्तान चिल्ला रहा है कि भारत ने हमारी कमर तोड़ दी लेकिन आम आदमी पार्टी को इसका भी प्रमाण चाहिए होता है।

वोट को कलंकित कतई न करें

सीएम योगी ने आगे कहा, आतंकवाद और भ्रष्टाचार इनके जीन का हिस्सा है। जो लोग भ्रष्टाचार और आतंकवाद के समर्थक हैं, उनको वोट देकर अपने वोट को कलंकित कतई न करें।

दर्शन के बाद नफ़रत की भाषा न बोलें योगी जी

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि, आज मैं सोमनाथ में हूं मैंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया देश और गुजरात की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। मेरे बाद योगी जी आये। उन्होंने भगवान का दर्शन किया और नफ़रत की भाषा बोलना शुरू कर दी। योगी जी शांत मन से भगवान का दर्शन कीजिये और प्रभु से राष्ट्र की खुशहाली मांगिये।

कांग्रेस ने अंबेडकर का भी किया है अपमान

गुजरात के गीर सोमनाथ में जनसभा में सीएम योगी ने कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा। सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है। कांग्रेस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने का भरसक प्रयास करती थी।

यह भी पढ़े - सीएम योगी ने द्वारकाधीश के दर्शन और पूजन किया

यह भी पढ़े - Gujrat Elections 2022 : वेरावल रैली में PM मोदी का जनता से वादा बोले, अपने सारे काम का देंगे हिसाब

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय