10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश PM तारिक रहमान! मंत्री बोले- उन्हें नहीं मिला न्योता

BRICS Summit में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल होने पर संशय बढ़ गया है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री ने दावा किया कि PM को नहीं, बल्कि BIMSTEC के चेयर को निमंत्रण दिया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 10, 2026

Tarique Rahman

Tarique Rahman (Photo: IANS/X/@BNPBdMediaCell)

Bangladesh PM BRICS Summit : नई दिल्ली। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना पर अब संशय गहरा गया है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कोई सीधा निमंत्रण नहीं भेजा गया है, बल्कि यह न्योता बिम्सटेक (BIMSTEC) के अध्यक्ष के रूप में दिया गया था।

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार, हुमायूं कबीर ने कहा कि हम कैसे जाएंगे? क्या बांग्लादेश सरकार में किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। आपको किसने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है? बिम्सटेक के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।

भारत ने बिम्सटेक अध्यक्ष के तौर पर दिया न्योता

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, ब्रिक्स की मेजबानी कर रहा भारत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बिम्सटेक के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने का न्योता दिया है। बिम्सटेक में भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

भारत दौरे की तारीख पर भी नहीं बनी बात

हुमायूं कबीर ने यह भी कहा कि बांग्लादेश सरकार उचित समय आने पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत की द्विपक्षीय यात्रा आयोजित करने पर काम कर रही है। गौरतलब है कि तारिक रहमान के 23 अगस्त से तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर आने की उम्मीद थी, लेकिन यह यात्रा टाल दी गई थी। इस यात्रा के टलने के कारण और उसके बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में पैदा हुई स्थिति को दोनों देशों के मौजूदा रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि बांग्लादेश की ओर से प्रधानमंत्री तारिक रहमान केब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि को लेकर फिलहाल कोई नई जानकारी साझा करने के लिए नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग