
Bank Holiday (प्रतीकात्मक फोटो)
Bank Holidays 2025: जुलाई का करीब आधा महीने बीतने वाला है। सातवें महीने में भी बंपर बैंकों की छुट्टियां है। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। 12 जुलाई शनिवार से लेकर 14 जुलाई सोमवार तक 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान यदि आपका कोई बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो आपको परेशानी हो सकता है। अत: समय रहते अपने जरूरी काम को तुरंत कर ले वरना आपको समस्या हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर माह बैंकों के लिए छुट्टियों को कलेंडर जारी करता है। आरबीआई के मुताबिक, 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले है। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक समान नहीं होगी।
आरबीआई के मुताबिक, 12 जुलाई को दूसरा शनिवार है, देशभर में बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 13 जुलाई को रविवार, देशभर में अवकाश रहेगा। 14 जुलाई सोमवार को बेह देइनख्लाम की वजह से शिलांग में छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।
बैंकों की छुट्टियों के दौरान फिजिकल ब्रांच में काम नहीं होता है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहती है। ऐसे में छुट्टी के दिन UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS और RTGS जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए आप पैसों का लें-दें कर सकते है।
| तारीख | स्थान/जोन | कारण |
|---|---|---|
| 12 जुलाई 2025 | सभी स्थान | दूसरा शनिवार |
| 13 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
| 14 जुलाई 2025 | शिलांग जोन | बेहदीनखलम त्योहार |
| 16 जुलाई 2025 | देहरादून जोन | हरेला त्योहार |
| 17 जुलाई 2025 | शिलांग | यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि |
| 19 जुलाई 2025 | अगरतला जोन | केर पूजा |
| 20 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
| 26 जुलाई 2025 | सभी स्थान | चौथा शनिवार |
| 27 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
| 28 जुलाई 2025 | गंगटोक जोन | द्रुकपा त्शे-झी |
Updated on:
12 Jul 2025 08:29 am
Published on:
12 Jul 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
