7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारुईपुर कांड पर TMC सांसद शुभेन्दु अधिकारी के बचाव में उतरीं: अभी दो महीने पुरानी सरकार है, कोई CM नहीं चाहता कि रेप हो

बारुईपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जादवपुर से सांसद घोष ने कहा कि मैंने पूरे परिवार से मुलाकात की। यह तुम्हारा बलात्कार बनाम मेरा बलात्कार का मामला नहीं है।
2 min read
Google source verification
Abhishek Banerjee property row

सयानी घोष (Photo-X @sayani06)

Baruipur Rape Murder West Bengal: तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायनी घोष ने बरुइपुर बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुभेन्द्र अधिकारी ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है। बता दें कि शनिवार को 12 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी और बाद में उसका शव एक तालाब में मिला। बलात्कार और हत्या के कथित मामले ने इलाके में आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए'

बारुईपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जादवपुर से सांसद घोष ने कहा कि मैंने पूरे परिवार से मुलाकात की। यह तुम्हारा बलात्कार बनाम मेरा बलात्कार का मामला नहीं है। जब किसी की जान जाती है, किसी बच्चे की मृत्यु होती है, तो हमें भी दर्द होता है। हम अपने मुख्यमंत्री से यही उम्मीद करते हैं- एक जांच, एक निष्पक्ष जांच, एक गहन जांच। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हम इस मामले की गहराई से जांच करेंगे और अंत तक जाएंगे। और भले ही ऐसा लग रहा हो कि इसमें दो, तीन या चार लोग शामिल हैं, लेकिन यह एक बहुत बड़ा रैकेट है। हमें भविष्य में अपनी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

'कोई CM नहीं चाहता कि रेप हो'

बागी टीएमसी नेता ने कहा कि नई सरकार अभी-अभी सत्ता में आई है, इसे बने दो महीने ही हुए हैं। कोई भी पार्टी ऐसा नहीं चाहती, कोई भी मुख्यमंत्री बलात्कार नहीं चाहता, न भाजपा के मुख्यमंत्री, न तृणमूल के मुख्यमंत्री, न कांग्रेस के मुख्यमंत्री। लेकिन अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उससे कैसे निपटा जाए, इसलिए हमारे मुख्यमंत्री को इसे अच्छे से संभालना चाहिए और इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा, यानी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

टीएमसी बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दी प्रतिक्रिया

टीएमसी की एक अन्य बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, कार्रवाई की मांग करते हैं और इस परिवार के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ना चाहते हैं। यह मेरी लड़ाई है। मैं दृढ़तापूर्वक मांग करती हूं कि दोषियों को सजा दी जाए। इस घटना ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी और भाजपा सरकार के बीच राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है।

जानें बीजेपी नेता कीया घोष ने क्या

इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेता कीया घोष ने ममता बनर्जी पर राजनीतिक गिद्धों" की तरह व्यवहार करने और जनता को भड़काने का आरोप लगाया। कीया घोष ने कहा कि जो घटना घटी है वह बेहद दर्दनाक और दुखद है। हमें यह भी देखना होगा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को अदालत में पेश किया जा चुका है और एक को आज पेश किया जाएगा। ममता बनर्जी और विपक्ष राजनीतिक गिद्धों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस 'सांप्रदायिक कार्ड' खेल रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक बात है।