
वोटों की गिनती के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में हुई झड़प (Photo-IANS)
Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इसी बीच टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने का भी खबरें सामने आ रही है। आसनसोल में बीजेपी और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।
इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त प्रणव कुमार के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों ने एक राजनीतिक दल के कैंप को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में कड़ी टक्कर वाले चुनावी मुकाबले में रुझान तेजी से बदलते दिख रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 156 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 86 सीटों पर आगे चल रही है। सहयोगी बीजीपीएम एक सीट पर बढ़त में है।
वहीं बांकुरा विश्वविद्यालय स्थित काउंटिंग सेंटर के बाहर भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा।
सुबह वोटों की गिनती से पहले भवानीपुर में TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों/कार्यकर्ताओं के बीच शाब्दिक झड़पहुई। भीड़ इकट्ठी हो गई, नारेबाजी हुई और तनाव बढ़ गया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी 180 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि रोने दीजिए, खत्म... पूरा खत्म।
राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला। पहले चरण में 93.19% और दूसरे चरण में 91.66% मतदान हुआ, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 92.47% तक पहुंच गया।
बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर करीब 48% वोट शेयर हासिल किया था, जबकि बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज कर लगभग 38% वोट शेयर के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी।
Updated on:
04 May 2026 01:53 pm
Published on:
04 May 2026 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
