10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Politics: ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’, ममता बनर्जी ने वीडियो जारी कर BJP पर साधा निशाना

Mamata Banerjee BJP Allegations: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तमाम दबाव और कार्रवाई के बावजूद टीएमसी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी।
2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप (Photo-ANI)

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस इस समय अपने सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। पार्टी के नेताओं पर हमले खबरें सामने आ रही है, वहीं विधानसभा और संसद में पार्टी दो हिस्सों में टूट गई है। इसी बीच पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बना रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि अगर कोई उन्हें चुप कराना या फिर टीएमसी को खत्म करना चाहता है, तो पहले उनकी हत्या करनी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे खत्म करने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। 

TMC नेताओं के घर पर किए हमले

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित किया गया है। इसके अलावा उन पर राजनीतिक हमले और उनके घर पर भी हमले किए गए है। इस दौरान उन्होंने महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के नाम का भी जिक्र किया। 

पार्टी में बगावत के बीच आया बयान

बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी के अंदर बगावत हो रही है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी विधानसभा और संसद में टूट गई। पार्टी के करीब 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया।

वहीं दूसरी तरफ पार्टी के 20 सांसद बागी होकर NCPI में शामिल हो गए। इसके अलावा पार्टी के तीन राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा भी दे दिया। वहीं कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

हिरासत में नेताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई नेताओं के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कई सहयोगी लॉकअप में बंद हैं और उन्हें फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ लोगों को कमर में रस्सी बांधकर और पैरों में बेड़ियां पहनाकर घुमाया जा रहा है। कुछ के सिर मुंडवा दिए गए हैं, जबकि कुछ पर गंदी चीजें फेंकी गईं। यह बेहद शर्मनाक है।

ममता ने कहा कि इन तमाम दबावों और कार्रवाई के बावजूद टीएमसी पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग