19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु लॉ स्टूडेंट मर्डर केस: प्रेम प्रसंग ही नहीं, 5 लाख रुपये का विवाद भी बना हत्या की वजह, जांच में बड़ा खुलासा

Amrita Bengaluru Murder Investigation: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमृता की मां एक चिट फंड (कमेटी) संचालित करती थीं, जिसमें आरोपी धनुष के परिवार ने निवेश किया था।
2 min read
Google source verification
Bengaluru law student murder Case

बेंगलुरु में लॉ छात्रा का हुआ मर्डर (Photo- X @IamMGoudar)

Bengaluru Law College Student Case: बेंगलुरु में लॉ कॉलेज की छात्रा अमृता के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में जहां मामला प्रेम प्रसंग और शादी के प्रस्ताव से जुड़ा माना जा रहा था, वहीं अब पुलिस जांच में 5 लाख रुपये के वित्तीय विवाद का एंगल भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंध टूटने और पैसों के विवाद ने मिलकर इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच अमृता के घर के पास आरोपी सूर्या ने कहासुनी के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए।

अमृता की मां करती थी चिट फंड संचालित

वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमृता की मां एक चिट फंड (कमेटी) संचालित करती थीं, जिसमें आरोपी धनुष के परिवार ने निवेश किया था। सूर्या ने भी इस चिट फंड में बड़ी रकम जमा की थी। हालांकि चिट पूरी होने के बाद भी करीब 5 लाख रुपये का भुगतान बाकी था।

पुलिस ने कहा कि अमृता और उसकी मां से सूर्या लगातार पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन पैसे नहीं मिलने से वह नाराज था। इसी बीच अमृता ने धनुष से भी दूरी बना ली, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ गया।

चार साल तक था प्रेम संबंध

जांच के मुताबिक, अमृता और धनुष एक ही इलाके में रहते थे और दोनों के बीच करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई।

हालांकि बाद में अमृता ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अमृता को पता चला था कि धनुष पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस धनुष की वैवाहिक स्थिति की जांच कर रही है।

ब्रेकअप के बाद भी करता रहा पीछा

मामले में पुलिस ने दावा किया कि प्रेम संबंध खत्म होने के बाद भी धनुष लगातार अमृता पर दोबारा संबंध बनानेका दबाव बना रहा था। उसने कई बार अमृता को धमकाया भी था।

पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद

घटना वाले दिन धनुष और उसका भाई सूर्या अमृता के घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सूर्या ने एक बार फिर चिट फंड के पैसे लौटाने की मांग की। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई और गुस्से में आकर सूर्या ने अमृता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सूर्या भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।