
Bhai Dooj Wishes 2021
Bhai Dooj Wishes 2021: हर साल दिवाली के दूसरे दिन कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2021 में यह पर्व शनिवार, 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व बहन और भाई के स्नेह का प्रतीक है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस त्योहार से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है। जहां बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है वहीं, भाई अपनी बहन के मान सम्मान की रक्षा करने का वचन देता है। अगर किसी कारणवश भाई दूज के दिन आप अपने भाई या बहन के पास नहीं हैं तो इन आकर्षक मैसेज, कोट्स और शायरी के जरिए उन्हें शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
1. लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!!
हैप्पी भाई-दूज
Happy Bhai Dooj 2021..!
2. भाई दूज का पर्व है आया
सजी हुई थाली हाथों में
अधरों पर मुस्कान है लाया
भाई दूज का पर्व है आया
अपने संग कुछ स्वप्न सुहाने लेकर
अपने आंचल में खुशियां भरकर
कितना पावन दिन यह आया
Happy Bhai Dooj 2021..!
3. प्यारे भैया घर मेरे आना,
मुस्करा कर गले मुझे लगाना,
मिठाई और खाना खा कर जाना,
दुआएं लेकर मेरी जाना।
Happy Bhai Dooj 2021..!
4. प्यार है विश्वास है आंखों में एक आस है,
मेरे प्यारे भैया घर आएंगे,
लेकर ढेर सारा प्यार और गिफ्ट हजार।
भाई दूज 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं
5. भाई दूज के शुभ अवसर पर
आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं,
आपके जीवन में सुख-शांति और
समृद्धि हमेशा बनी रहे
भाई दूज की शुभकामनाएं
6. भाई दूज का आया शुभ त्योहार,
बहनों का दुआएं भाइयों का प्यार,
भाई-बहन का अनमोल रिश्ता बहुत खूब,
बना रहे यह बंधन हमेशा अटूट।
भाई दूज की शुभकामनाएं।
7. लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!!
हैप्पी भाई-दूज
8. कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे
खुशियां तुम्हारे चारो और हो,
पर भगवान से इतनी प्रार्थना करने के लिए
मुझे कुछ तो कमीशन दे दो भाई
भईया दूज की बधाई
9. फ़िक्र है, हर गली में जिक्र है,
आ रहा है भाई बहन से मिलने,
लेकर प्रेम और उपहार,
चलो बहनों करें भाई का सत्कार।
भाई दूज 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!!
10. खुशनशीब होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसका साथ होता है
लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में प्यार होता है।
हैप्पी भाई दूज 2021।
Updated on:
06 Nov 2021 07:22 am
Published on:
03 Nov 2021 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
