
लाल किला से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार में फैलाया गया है डर
भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी लाल किला पहुंचे। लाल किला पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि, यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ना है, भारत से नफरत को मिटाने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि, ये मोदी की नहीं बल्कि अडानी-अंबानी की सरकार है। भाजपा ने करोड़ों रुपए मेरी छवि खराब करने में खर्च की। पर मैंने सभी आरोपों का चुप्पी से सामना किया। इस सरकार में देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने आगे कहाकि, प्रधानमंत्री पर लगाम लगी हुई है। ये किसानों और युवाओं में डर फैलाने में लगे हैं। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल दर सवाल पूछे।
हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर को मारो
लाल किला पर आयोजित जनसभा में कांग्रेसी नेता-सांसद व भारत जोड़ो यात्रा के अगुवा राहुल गांधी ने कहाकि, हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर को मारो, मैंने गीता, उपनिषद पढ़े कहीं ऐसा नही लिखा है। भाजपा की सरकार में डर फैलाया गया है। यह सरकार 24 घंटे डर फैलाने में लगी है। यात्रा में कुत्ता, गाय सब आए लेकिन कहीं कोई हिंसा की बात सामने नहीं आई।
हमें मेड इन चाइना नहीं मेड इन इंडिया चाहिए
चीन मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि, चीन नें हमारी जमीन पर कब्जा किया है। चीन ने करीब दो हजार वर्ग किमी हमारी जमीन हड़पी है। अगर चीन, भारत में घुसा नहीं है तो फिर किस बात की बात हो रही है। उधर प्रधानमंत्री कहते हैं कि, हमारी जमीन पर कोई नहीं आया। भारत चीन का बखूबी मुकाबला कर सकता है। हमें मेड इन चाइना की जगह मेड इन इंडिया चाहिए।
सरकार ने जीएसटी गलत लागू की
राहुल गांधी ने कहा कि, किसानों, छोटे व्यापारियों की समस्या को हल होना चाहिए। बैंकों से छोटे व्यापारियों को सहायता नहीं मिलती है। सरकार ने जीएसटी गलत लागू की है।
जनसभा में अभिनेता कमल हासन भी पहुंचे
लाल किला पर राहुल गांधी के साथ अभिनेता कमल हासन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हैं। कमल हासन और खरगे ने सभा को तमिल भाषा में संबोधित किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं।
Updated on:
24 Dec 2022 08:32 pm
Published on:
24 Dec 2022 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
