30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचते ही सियासी पारा हाई, भाजपा-कांग्रेस में चल रहा वार-पलटवार

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। कोरोनावायरस और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस के बड़े लीडरान के बीच वार-पलटवार का खेल चल रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बयान पर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कड़ा जवाब दिया। जयराम रमेश ने भी भाजपा पर सीधा-सीधा वार किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Dec 2022, 2:05 PM IST

bharat_jodo_yatra_1.jpg

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचते ही सियासी पारा हाई, भाजपा-कांग्रेस में चल रहा वार-पलटवार

भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त सुर्खियों में है। इसी वक्त दुनिया में कोरोनावायरस एक बार फिर लौट आया है। भारत में केंद्र सरकार कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। कोरोनावायरस और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस के बड़े लीडरान के बीच वार-पलटवार का खेल चल रहा है। बयानबाजी में कोई भी पीछे नहीं है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बयान पर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कड़ा जवाब देते हुए कहाकि, मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर कुछ ऐसा कहें जैसा उन्होंने कुछ समय पहले कहा था-'गोली मारो'। आप भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उसे देखिए। अनुराग ठाकुर एक बड़े मंत्री हैं, हम छोटे लोग हैं। अनुराग ठाकुर के जिस बयान पर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने तंज कसा है वो है कि, भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?।

राहुल गांधी कोविड प्रोटोकॉल की उड़ा रहे धज्जियां - अनुराग ठाकुर

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि, राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनके लिए देश हित और देश की लोगों की सुरक्षा की बजाय एक परिवार का हित और भ्रष्ट लोगों को जोड़ना ज्यादा जरूरी है।

भाजपा का कोरोना को लेकर कर रही है भारी राजनीतिकरण - जयराम रमेश

फरीदाबाद, हरियाणा में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहाकि, अगर विज्ञान और मेडिकल एविडेंस के आधार पर प्रोटोकॉल आएगा तो हम उसका पालन करेंगे। लेकिन बीजेपी ने कोरोना को लेकर भारी राजनीतिकरण की है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े - भारत जोड़ो यात्रा रोकने का यह नया बहाना है, राहुल गांधी का जवाब

राहुल गांधी ने अपनी जांच करवाई - अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने पूछा कि जिन नेता के गले में वो हाथ डालकर चल रहे थे, जिनका हाथ पकड़ कर चल रहे थे, वो राज्य के मुख्यमंत्री ( हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री) कोविड पॉजिटिव पाए गए तो क्या उसके बाद राहुल गांधी ने अपनी जांच करवाई और क्या यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस के अन्य नेताओं ने अपनी जांच करवाई?

अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है कांग्रेस - अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से परिवार का हित छोड़ कर देश के हित के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा कि चीन, कोरिया और जापान में लाखों कोरोना केस सामने आ रहे हैं, अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें लगी है और वहां शवों के ढेर लगे हैं। लेकिन संकट के इस काल में भी कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि किसी के भी चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन देश की जनता की जान को जोखिम में डालकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने का समय है और वे उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी इसे निभाएंगे।

भाजपा-संघ पर राहुल गांधी का हमला, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

राहुल गांधी का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किए गए हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि भारत का बंटवारा कांग्रेस की नीति के कारण ही हुआ था और आज भी उनकी इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग और उनके समर्थक ही चल रहे हैं। ठाकुर ने सवाल पूछा कि, जो देश का नामों निशान मिटाने की बात सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं? जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले लोग चल रहे हो वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कैसे कर सकते हैं ?

यह भी पढ़े - भारतीय सेना ने जारी की कोरानावायरस एडवाइजरी, पॉजिटिव होने पर 7 दिन जवान रहेगा क्वारंटाइन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग