1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
भारत जोड़ो यात्रा रोकने का यह नया बहाना है, राहुल गांधी का जवाब
Play video

भारत जोड़ो यात्रा रोकने का यह नया बहाना है, राहुल गांधी का जवाब

देश में कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को पत्र लिखा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केंद्र पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा के नूंह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, इन्होंने (भाजपा) मुझे पत्र लिखा कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं। यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई हर जाति के लोग शामिल हुए।
Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Dec 22, 2022