6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार कैबिनेट पर दिल्ली में मंथन, आज शाम सोनिया गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव, 2024 के PM कैंडिडेट पर बोले नीतीश कुमार

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले आज तेजस्वी यादव राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। जहां वो अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे।  

2 min read
Google source verification
sonia_tejwashi.jpg

Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav meet Congress interim president Sonia Gandhi today

Bihar Cabinet Expansion 2022: एनडीए को छोड़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है। मुख्यंत्री के रूप में नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव शपथ ले चुके हैं। अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। मंत्रालयों के बंटवारे की रस्साकसी पटना से लेकर दिल्ली तक चल रही है। दोबारा डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। जहां वो अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अब आज शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 5.30 बजे बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में बिहार के सियासी समीकरण के साथ-साथ मंत्रिमंडल के गठन, मंत्रालयों के बंटवारे, महागठबंधन सरकारी की आगे की योजनाओं के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। मालूम हो कि बिहार की महागठबंधन सरकार में कांग्रेस के 19 विधायक शामिल हैं। नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ते समय कांग्रेस के विधायकों ने नीतीश के समर्थन का ऐलान किया था।


अब बिहार में 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होना है। बिहार में पहले की सरकार में जदयू के साथ भाजपा के विधायक मंत्री थे। लेकिन अब भाजपा सत्ता से बाहर हो चुकी है। राजद, जदयू, कांग्रेस, लेफ्ट और हम के समर्थन से महागठबंधन सरकार सत्ता में है। ऐसे में मंत्रालयों के बंटवारे पर सभी दल अपनी-अपनी तरफ से जोर लगा रहे हैं। इसी कवायद में आज तेजस्वी की दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात होगी।


दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भी 2024 के चुनाव, एनडीए का साथ छोड़ने सहित ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कई बातें कही। पटना में मीडिया से बात करते हुए 2024 के पीएम कैंडिडेट के मामले में नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत सारे लोगों के फोन आ रहे हैं। विपक्षी एकता पर नीतीश ने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों को पूरी मजबूती से एक होना होगा। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर नीतीश ने कहा कि जो भी इन संस्थाओं का दुरुपयोग करेगा, जनता समझ लेगी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में 16 को कैबिनेट विस्तार, 24 को होगा महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट


इधर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो राज्य के डिप्टी सीएम हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह पर नीतीश ने कहा कि उन्होंने बहुत गड़बड़ी की। उन्हें बहुत अधिकार दिए लेकिन वो पार्टी को तोड़ने की साजिश में लग गए। 2024 के आम चुनाव पर नीतीश ने कहा कि सभी लोगों से बात हो रही है। 2024 आने दीजिए सब देख लेंगे।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तेजस्वी, लालू से मुलाकात