28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश और 38 लाख के गहने बरामद

Bihar Drug Inspector: बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर सहित पांच ठिकानों में आय से अधिक संपत्ति मामले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की। इस छापेमारी में अधिकारियों को 4 करोड़ रुपए कैश और 38 लाख रुपए के गहने बरामद हुए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Jun 2022, 10:22 AM IST

bihar-drug-inspector-residence-raided-pile-of-cash-seized.jpg

बिहार ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश और 38 लाख के गहने बरामद

Bihar Drug Inspector: बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की टीम ने काली कमाई के कुबेर को पकड़ा है। बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर सहित पांच ठिकानों में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिसमें उन्हें नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। निगरानी विभाग ने यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर 4 करोड़ रुपए कैश और 38 लाख रुपए के गहने बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उनके पास 4 लग्जरी कारें भी मिली हैं।

निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौर ने बताया कि हमारी टीम अधिक संपत्ति मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में नकदी, कई जमीन के कागज, सोना-चांदी और चार लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। इसके साथ ही निगरानी विभाग की टीम ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पूरे बेड पर नोटों के बंडल नज आ रहे हैं।


छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति हुई बरामद

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर सहित पांच ठिकानों में छापेमारी में टीम को करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बरामद हुई है। टीम के द्वारा बताया गया है कि छापेमारी में जब्त हुई संपत्तियों का आंकलन किया जा रहा है।


भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय पोपली के घर में छापेमारी

इसी बीच चंडीगढ़ में निगरानी विभाग ने शनिवार को गिरफ्तार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय पोपली के घर में छापेमारी की, जहां उन्हें अन्य सामानों के साथ 12 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ है। निगरानी विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी संजय पोपली की गिरफ्तारी के चार दिन बाद हमारी टीम ने छापेमारी की है, जिसमें उन्हें 12 किलो सोना, 3 किलो चांदी, चार एप्पल आईफोन, एक सैमसंग फोल्ड मोबाइल, दो सैमसंग स्मार्टवॉच बरामद हुए हैं।