5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग हुई तेज, भाजपा नेता और कार्यकर्ता कर रहे विरोध प्रदर्शन

Arvind Kejariwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Arvind Kejariwal

भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मौजूदा समय में सीएम केजरीवाल नई आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा।

जेल से ही चलेगी सरकार: AAP

गौरतलब है कि बीते 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को नई आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे।