22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की विवादित टिपण्णी पर भड़की बीजेपी, कहा- यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है

Ajay Rai abused PM Modi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी लीडर अमित मालवीय ने कहा कि पीएम ने उनके स्वास्थ्य की कामना की, लेकिन बदले में अपमानजनक बयान मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 22, 2026

UP Congress chief Ajay Rai abused PM Modi

अजय राय की विवादित टिपण्णी पर भड़की बीजेपी- फोटो में पीएम मोदी और यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय (इमेज सोर्स: ANI)

Ajay Rai abused PM Modi Controversy: यूपी कांग्रेस चीफ और वरिष्ठ नेता अजय राय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और बीजेपी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कुछ लोगों से बातचीत करते और हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कथित रूप से पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहले अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी, लेकिन बदले में उन्हें अभद्र बयान सुनने को मिला।

अमित मालवीय ने एक्स पर क्या लिखा?

मालवीय ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है - शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।”