22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajya Sabha Election: 10 राज्यों में कहां-कहां NDA-INDIA में कांटे की टक्कर? 18 जून को पलटेगी देश की सियासत

चुनाव आयोग ने अचानक राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा जैसे बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर नजरें टिक गई हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

May 22, 2026

election commission

चुनाव आयोग (File Photo)

Rajya Sabha Election Date: देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी शाम नतीजे आएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गजों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। खास बात यह है कि यह चुनाव ईवीएम (EVM) के बजाय बैलेट पेपर और एक विशेष पेन से होगा। फिलहाल इन 24 सीटों में से 16 पर एनडीए (NDA) का कब्जा है। राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी की क्लीन स्वीप तय मानी जा रही है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

राज्यसभा में बदलेंगे कई बड़े चेहरे

इस बार जिन दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन जैसे बड़े चेहरों की सीटें भी खाली हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि इनमें से कितने नेताओं की संसद में वापसी हो पाती है और कितनों का पत्ता कटता है।

जानिए किसका पलड़ा है भारी

इन 24 सीटों में से 16 सीटों पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कब्जा है, जिसमें अकेले BJP के 12 सदस्य हैं। वहीं विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन के पास केवल 5 सीटें हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि इस चुनाव के बाद भी NDA अपनी 16 सीटों का दबदबा कायम रख सकता है। गुजरात की सभी 4 सीटों पर BJP की क्लीन स्वीप तय मानी जा रही है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

प्रक्रियातारीख
नामांकन की शुरुआत1 जून
नामांकन की आखिरी तारीख8 जून
वोटिंग18 जून (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना / नतीजे18 जून (शाम 5 बजे से)
राज्यखाली सीटें
आंध्र प्रदेश4
गुजरात4
कर्नाटक4
राजस्थान3
मध्य प्रदेश3
झारखंड2
मिजोरम1
मणिपुर1
मेघालय1
अरुणाचल प्रदेश1

अब देखना दिलचस्प होगा कि 18 जून की शाम को जब नतीजे सामने आएंगे, तो किस पार्टी के खेमे में जश्न मनेगा और किसे तगड़ा झटका लगेगा।

मतपत्रों से होगा चुनाव

यह चुनाव लोकसभा की तरह ईवीएम (EVM) से नहीं, बल्कि पुराने ढर्रे पर बैलेट पेपर यानी मतपत्रों के जरिए होगा। राज्यों के विधायक इस चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार वोटिंग के लिए एक खास नियम भी लागू किया है, जिसके तहत विधायकों को एक विशेष किस्म के पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के निधन के बाद बड़ा उलटफेर

राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ जिन दो उपचुनावों का ऐलान हुआ है, महाराष्ट्र में यह सीट मई महीने में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) अध्यक्ष सुनेत्रा अजीत पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दरअसल, सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। बारामती की यह विधानसभा सीट उनके पति अजीत पवार के इसी साल जनवरी में एक विमान हादसे में हुए दुखद निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं, तमिलनाडु में एआईएडीएमके (AIADMK) के बागी नेता सी वे शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव होगा, जहां मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिळगा वेत्रि कझगम' (TVK) अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है।