
DK Shivakumar
DK Shivakumar's serious allegation on BJP : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाया है। शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की भाजपा की कोशिश की जानकारी है। उन्होंने कहा कि मैं यह जानता हूं भाजपा कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। सभी विधायक आ रहे हैं और मुख्यमंत्री मुझे बता रहे हैं कि कौन भाजपा के संपर्क में है। वे हमें यह भी बता रहे हैं कि उन्हें क्या पेशकश की जा रही है।
सीएम पद के लिए एकत्र किए गए थे 2,500 करोड़
शिवकुमार से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की भाजपा की कोशिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र होने दीजिए। मेरे पास सारी जानकारी है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि जिन लोगों से संपर्क किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को संबोधित 'कलेक्शन मास्टर' पोस्टर जारी करने को लेकर हुए विवाद का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए 2,500 करोड़ की भारी रकम एकत्र की गई थी।
यह भी पढ़ें- सरकार का डबल तोहफा: कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, MSP बढ़ी और रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस
जब्त रकम बीजेपी नेताओं की
इससे पहले शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि इनकम टैक्स द्वारा जब्त की गई 94 करोड़ रुपए की रकम भाजपा नेताओं की है। उन्होंने कहा कि नकदी और कांग्रेस पार्टी के बीच कोई संबंध नहीं है। बीजेपी नेताओं के इस आरोप पर कि ताजा घटनाक्रम से कांग्रेस आलाकमान हिल गया है, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस आलाकमान नहीं, बल्कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हिल गया है। भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, और आयकर छापों के दौरान जब्त किए गए धन के स्रोत का पता लगाने के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- नार्को-आतंकवाद, मनोवैज्ञानिक युद्ध बड़े खतरे, एलजी सिन्हा बोले- इन चुनौतियों से ऐसे करना होगा मुकाबला
Published on:
18 Oct 2023 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
