11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP नेता ने पब्लिक में महिला के सामने उतारे कपड़े, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत तो पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव में एक ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा एक महिला गंदी हरकत की है।

2 min read
Google source verification

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। जिले के बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव में एक ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक स्थान पर एक महिला के सामने अपने निजी अंग दिखाने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। आरोपी की पहचान पद्मनाभ सापल्या के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा हुआ था। पीड़िता की शिकायत के बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए की अश्लील हकरते

घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने घर की बाउंड्री और गेट लगाने को लेकर कुछ सवालों के सिलसिले में पद्मनाभ सापल्या से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपने शॉर्ट्स नीचे कर दिए और सार्वजनिक रूप से अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब जांच का मुख्य साक्ष्य बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता ने विट्टला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बीजेपी ने पार्टी से किया निष्कासित

इस घटना के बाद भाजपा ने भी त्वरित कार्रवाई की है। पुत्तूर ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्ष दयानंद शेट्टी उजारेमरू ने आरोपी की पार्टी से प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है और उसे तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, आदेश में उसे पंचायत उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्देश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मास्त्र से प्रचंड तक: DRDO और HAL के स्वदेशी हथियारों से भारत की दुनिया में बढ़ती चली गई साख

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधि बनने का कोई अधिकार नहीं है और प्रशासन को ऐसे मामलों में कठोर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: कारगिल युद्ध से 3.6 गुना ज्यादा आएगा लड़ाई पर खर्चा, जानिए किसने कितना खोया?

वीडियो फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगर आरोप साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। यह घटना न केवल महिला की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पंचायत पद की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाने वाली है।