Ramzan 2025: ईद के अवसर पर बीजेपी मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी बांट रही है, वहीं बीजेपी के विधायक मुसलमानों को लेकर बयान दे रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में ईद और रामनवमी को लेकर मीट की दुकानों को लेकर बयानबाजी हुई थी। बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने कहा था कि ईद पर सेवइयां खाएं, मटन नहीं। बीजेपी विधायकों के इस बयान का कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समर्थन किया है।