
BJP National Executive Meeting Today, CM of 12 States, 35 Ministers and PM Modi will be present
BJP National Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सोमवार 16 जनवरी से राजधानी दिल्ली में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दो दिवसीय है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक से पहले पीएम मोदी का एक रोड-शो भी निकाला जाएगा। पीएम मोदी के रोड-शो को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार आज दिल्ली में कई रास्ते बंद रहेंगे। कई रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार का दिन और पीएम मोदी का रोड-शो होने के कारण दिल्ली के रास्तों पर आज ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल सकती है। इधर बीजेपी की इस अहम मीटिंग में इस साल होने वाले चुनावों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।
पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक पीएम का रोड शो
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो करेंगे। बैठक मंगलवार शाम 4 बजे तक समाप्त हो जाएगी। भाजपा की यह इस साल की पहली बड़ी बैठक है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का समर्थन करने और विधानसभा और आम चुनावों के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।
इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कार्यकारिणी में देश के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। तावड़े ने रविवार को कहा, बैठक में राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बैठक के बारे में पार्टी द्वारा जारी बयान में उल्लेखित राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी से पहले यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य इकाई के अध्यक्षों और विभिन्न संगठन सचिवों की बैठक भी होगी।
दिल्ली में BJP की रोड शो के दौरान बंद रहेंगे ये रूट
-अशोक रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ दोनों कैरिजवे)
-संसद मार्ग।
-टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग)।
-रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग)।
-जंतर मंतर रोड।
- इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन।
सोमवार को रोड शो के दौरान इन रूटों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
-गोल डाक खाना।
-गुरुद्वारे रकाब गंज।
- विंडसर, रेल भवन।
-बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन।
- रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन।
- जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग जंक्शन।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में PM मोदी का रोड शो आज, कई रास्ते रहेंगे बंद, देंखे ट्रैफिक एडवाइजरी
Published on:
16 Jan 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
