28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपुरी में डिंपल को चुनौती देंगे BJP के रघुराज सिंह, राजस्थान, बिहार और छतीसगढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने तय किए नाम

BJP Candidates List: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट केे साथ-साथ बिहार के कुढ़नी, राजस्थान के सरदारशहर और छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए है।

2 min read
Google source verification
mainpuri_bypoll_sp_vs_bjp.jpg

BJP releases a candidates list for Lok Sabha and Vidhan Sabha by-polls

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से रघुराज सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनौती देंगे।

मालूम हो कि मैनपुरी को सपा के गढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां से मुलायम सिंह यादव लंबे समय तक सांसद रहे थे। अब उनके निधन के बाद अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के गढ़ रामपुर विधानसभा क्षेत्र से आकाश सक्सेना और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधानसभा क्षेत्र से राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


मैनपुरी से उम्मीदवार उतारने या ना उतारने को लेकर भाजपा के खेमे से कई तरह की खबरें भी सामने आ रही थी, लेकिन आखिरकार भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मैनपुरी से दिग्गज नेता रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया। वो पहले भी बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।


मैनपुरी से अपने नाम का ऐलान होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पीएम मोदी, सीएम योगी और पार्टी को धन्यवाद करता हूं। देश की जनता परिवर्तन करने का काम करेगी। मैनपुरी की जनता बदलाव के लिए तैयार है। यहां भी जनता राम राज्य की स्थापना करने का काम करेगी।


यूपी के अलावा भाजपा ने राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार पिंचा, बिहार के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से केदार प्रसाद गुप्ता और छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें - खतौली में उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को वोटिंग, दंगे में सजा के कारण गई थी BJP विधायक की सदस्यता

बिहार के कुढ़नी से बीजेपी के उम्मीदवार घोषित किए गए केदार गुप्ता पहले भी यहां से विधायक रह चुके हैं। पिछली चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कुढ़नी से महागठबंधन ने जदयू के मनोज कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनोज कुशवाहा भी पहले कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें - ओडिशा के पदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लि BJP BJP प्रत्याशी का ऐलान