11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद हरियाणा में मिला मॉडल का शव, पंजाब से बहकर पहुंचा

Divya Pahuja Murder: 2 जनवरी को हुई मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा का शव हत्या के 11 दिन बाद बरामद कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
Body of model Divya Pahuja found in Haryana 11 days after murder

हरियाणा के गुरुग्राम में 2 जनवरी को हुई मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा का शव हत्या के 11 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। मॉडल का शव फतेहाबाद के से मिला है। गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका रही दिव्या पाहुजा का शव शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पटियाला से 90 किलोमीटर दूर फतेहाबाद के टोहाना की भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। शव की पहचान दिव्याा के दाहिने कंधे पर बने टैटू से की गई है।

बहन नैना ने की शव की पहचान

बता दें कि आज जब फतेहाबाद के टोहाना की भाखड़ा नहर से एक लड़की का शव बरामद हुआ तो शक के आधार पर मॉडल के बहन नैना को शव को पहचानने के लिए बुलाया गया। इसके बाद उसकी बहन ने दिव्या के शव की पहचान उसके टैटू से की। बता दें कि दिव्या के दाहिने कंधे पर एक टैटू बना था।

टोहाना से बरामद शव के कंधे पर भी वो टैटू था जिसे देखकर दिव्या की बहन नैना ने शव की पहचान कर ली। नैना ने जब अपनी बहन दिव्या का शव देखा उसे सदमे सा लगा और वह बिलख-बिलख कर रो पड़ी। 11 दिन से पानी में होने के चलते लाश पूरी तरह फूल गई है। उसका शव ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे को प्लास्टिक की बॉडी हो।

दो जनवरी को हुई थी दिव्या की हत्या

बता दें कि 2 जनवरी शाम पांच बजे गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में अभिजीत ने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी बलराज गिल और रवि बांगा को बुलाया था।

इसके बाद तीनों आरोपी दिव्या का शव बीएमडब्ल्यू कार से लेकर फरार हो गए। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद अभिजीत गाड़ी से उतर गया। वहीं, बलराज गिल और रवि बांगा बीएमडब्ल्यू कार से दिव्या का शव लेकर फरार हो गए और शव को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इसके बाद कार को पटियाला बस स्टैंड पर खड़ी कर दोनों वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: रेलवे अब किराए में किसी को नहीं देगा छूट, रेलमंत्री बोले पहले ही इतने प्रतिशत की दे रहे रियायत