26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

I Love You Mummy…फिर यूट्यूबर ने की आत्महत्या, दरवाजा खोलते ही पुलिस रह गई सन्न

Hyderabad student suicide: छात्रा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं और पिछले लगभग 11 महीनों से हैदराबाद में एक निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं।

2 min read
Google source verification
Bonu Komali death, Hyderabad student suicide, YouTuber Bonu Komali found dead, Telangana Hyderabad suicide case,

यूट्यूबर ने की आत्महत्या (Photo-X)

Hyderabad suicide case: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक पार्ट टाइम यूट्यूबर और बीएससी की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा- आई लव यू मम्मी सो मच (I Love You Mummy so Much)। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गई।

यूट्यूब पर बनाती थी वीडियो

छात्रा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं और पिछले लगभग 11 महीनों से हैदराबाद में एक निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थीं।

मामले में पुलिस ने क्या कहा? 

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि छात्रा की मां कुवैत में काम करती है। छात्रा ने अपनी मां को एक मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने मां के प्रति प्यार जताया और छोटे भाई का ख्याल रखने को कहा। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 

इसके बाद बार-बार कॉल करने पर भी संपर्क न होने पर मां ने हैदराबाद में रहने वाले एक परिचित को घर भेजा। दोपहर करीब 3 बजे जब दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर कोमली पंखे से लटकी हुई मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

पुलिस अधिकारी सीएच वेंकन्ना के मुताबिक, मौके से एक सीढ़ी और साड़ी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में लंबे समय से चल रहे रिश्ते के विवाद के कारण भावनात्मक तनाव की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने बताया कि कोमली का एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से संबंध था, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। करीब छह महीने पहले भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फोन रिकॉर्ड, मैसेज, दोस्तों व पड़ोसियों के बयान सहित सभी पहलुओं की जांच कर जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।