26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCERT की माफी के बाद मामला CJI की बेंच में, आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8वीं की NCERT की सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चैप्टर पर खुद संज्ञान लेते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 26, 2026

NCERT की किताब के चैप्टर को लेकर आज सुनवाई (ANI)

आज (गुरुवार) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कक्षा 8 की NCERT की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर को लेकर अहम सुनवाई होगी। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

सीजेआई की अध्यक्षता में होगी सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहतगी ने यह मुद्दा सीजेआई के समक्ष उठाया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ शीर्षक वाले सेक्शन पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

सीजेआई ने जताई नाराजगी

सीजेआई ने नाराजगी जताते हुए कहा, न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं है। प्रमुख होने के नाते मैंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। मैं किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दूंगा। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा। मैं जानता हूं कि इससे कैसे निपटना है। मैं इस मामले में स्वतः संज्ञान ले रहा हूं।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें की एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक जारी की थी। इसी पुस्तक के एक अध्याय में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ नामक एक सेक्शन शामिल था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

NCERT ने मांगी माफी

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद एनसीईआरटी ने तत्काल प्रभाव से विवादित अध्याय वाली पुस्तक के वितरण पर रोक लगा दी है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने भी निर्देश जारी कर अगली सूचना तक किताब की आपूर्ति रोकने को कहा। एनसीईआरटी ने आदेश का पालन करते हुए वितरण प्रक्रिया स्थगित कर दी।

NCERT ने वापस मंगाई किताबें

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान भाग-2 की किताब Exploring Society: India and Beyond, Vol II की 38 बिकी हुई प्रतियां वापस मंगाने की कोशिश कर रहा है, जबकि 2.25 लाख में से 2,24,962 प्रतियां पहले ही गोदाम में लौटाई जा चुकी हैं। यह कदम चैप्टर 4 The Role of Judiciary in our Society में पाई गई।