8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, BPSC ने जारी किया TRE-4 का नोटिफिकेशन, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

BPSC ने बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे और 30 सितंबर तक चलेंगे।
3 min read
Google source verification

पटना

image

Rahul Yadav

Aug 18, 2026

Government Schools

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत शिक्षा विभाग में कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

भर्ती को लेकर पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। पटना में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी बीच BPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

BPSC के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है।

प्रक्रियातारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख29 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख30 सितंबर 2026

भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन के दिशा-निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

किस कक्षा के लिए क्या योग्यता है जरूरी?

TRE-4 में अलग-अलग कक्षाओं के शिक्षक पदों के लिए अलग पात्रता निर्धारित की गई है।

  • कक्षा 1 से 5: CTET Paper-I या BTET Paper-I पास होना जरूरी है।
  • कक्षा 6 से 8: CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना जरूरी है।
  • कक्षा 9 से 10: STET Paper-I पास होना अनिवार्य है।
  • कक्षा 11 से 12: STET Paper-II पास होना जरूरी है।

TET में कितने अंक जरूरी?

TET में भी न्यूनतम अंकों की शर्त रखी गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 60%, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं और BC/EBC अभ्यर्थियों के लिए 55% अंक जरूरी हैं। SC/ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक निर्धारित हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

  • कक्षा 1 से 5: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं और 2 वर्षीय D.El.Ed जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है।
  • कक्षा 6 से 8: संबंधित विषय में स्नातक के साथ D.El.Ed या B.Ed जैसी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए।
  • कक्षा 9 से 10: संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर और B.Ed की योग्यता जरूरी है।
  • कक्षा 11 से 12: संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed की योग्यता जरूरी है।

अभ्यर्थियों को अपने पद और विषय के हिसाब से आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पूरी शैक्षणिक योग्यता जरूर देखनी चाहिए।

कितनी है उम्र सीमा?

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल, जबकि कक्षा 9 से 10 और 11 से 12 के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है।

अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 साल है। अनारक्षित महिला, BC और EBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल, जबकि SC/ST पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 42 साल है।

150 सवाल, 150 अंक और निगेटिव मार्किंग

शिक्षक भर्ती परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक सवाल में पांच विकल्प होंगे। बिना उत्तर दिए छोड़े गए सवालों के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे।

बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा आरक्षण

भर्ती में आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। महिलाओं के लिए प्राथमिक शिक्षक पदों पर 50% आरक्षण का प्रावधान है। वहीं मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों पर महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा।

आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित जाति, आय और NCL प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने होंगे।

30 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

BPSC की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले BPSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।