10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में दिखेगी ‘इंडिया स्टोरी’, मीडिया किट में बिहार का सत्तू-मखाना और ओडिशा की कॉफी शामिल

BRICS Summit 2026 India Story: विदेश मंत्रालय ने 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट 2026 के लिए एक खास मीडिया किट तैयार की है। MEA में OSD वासुदेव रवि के अनुसार, इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने भारत की विविधता और 'इंडिया स्टोरी' को पेश करना है। इस किट में बिहार का सत्तू और मखाना, ओडिशा की कोरापुट कॉफी और गुजरात के कई तरह के हस्तशिल्प शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026 (Photo- AI Generated)

BRICS Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने वाले दुनिया भर के पत्रकारों के सामने भारत की खास पहचान और खान-पान की समृद्ध विरासत को पेश करने के लिए एक खास मीडिया किट तैयार की है। 'इंडिया स्टोरी' बताने वाली इस किट में बिहार के पारंपरिक सत्तू ड्रिंक और मखाने के साथ-साथ ओडिशा की मशहूर कोरापुट कॉफी और गुजरात की हस्तशिल्प कला को भी शामिल किया गया है।

मीडिया किट में 'इंडिया स्टोरी'

विदेश मंत्रालय में OSD (प्रेस संबंध) वासुदेव रवि ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक उत्पादों को दिखाने का एक शानदार मौका है। इसी मकसद से विदेश मंत्रालय ने तीन राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की है। बिहार सरकार के साथ मिलकर पारंपरिक ड्रिंक 'सत्तू' और दुनिया भर में मशहूर 'मखाने' को किट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा, ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी में कोरापुट की खास कॉफी और गुजरात सरकार के सहयोग से स्थानीय कला व विविधता को दर्शाने वाली पारंपरिक हस्तशिल्प कला को भी जोड़ा गया है, ताकि ग्लोबल मीडिया भारत के स्थानीय स्वाद और कारीगरी से सीधे जुड़ सके।

भारत मंडपम में इंटरनेशनल मीडिया सेंटर तैयार

समिट की कवरेज को आसान बनाने के लिए भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में 'इंटरनेशनल मीडिया सेंटर' बनाया गया है। वासुदेव रवि के अनुसार, इस सेंटर में 1,200 से 1,300 पत्रकारों के आने की उम्मीद है, जिसमें से लगभग आधे ब्रिक्स सदस्य देशों से होंगे, जबकि बड़ी संख्या में पार्टनर और आमंत्रित देशों के मीडिया प्रतिनिधि भी होंगे। साथ ही, भारत के अलग-अलग हिस्सों से भी पत्रकार इस इवेंट को कवर करने के लिए दिल्ली आएंगे।

वासुदेव रवि ने बताया कि समिट के दौरान जानकारी फैलाने के लिए पारंपरिक मीडिया और सोशल मीडिया दोनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के अपने सोशल मीडिया हैंडल के अलावा, विदेश मंत्रालय के अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि समिट से जुड़ी जानकारी ज्यादा से तक पहुंचे।

12-13 सितंबर को सम्मेलन

कॉन्फ़्रेंस के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, शुरुआती गतिविधियां 11 सितंबर से शुरू होंगी। इसके बाद 12 सितंबर को ब्रिक्स (BRICS) सदस्य देशों के साथ उच्चरीय बैठकें होंगी, जबकि पार्टनर और आमंत्रित देशों के साथ मुख्य सत्र 13 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के अधिकारी वासुदेव रवि ने बताया कि पिछले एक साल से भारत के पास ब्रिक्स की अध्यक्षता है। इस दौरान, देश के विभिन्न शहरों में संयुक्त कार्य समूहों की कई महत्वपूर्ण बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं। दिल्ली में मुख्य शिखर सम्मेलन का आयोजन सुचारू और सुरक्षित ढंग से संचालन के लिए विदेश मंत्रालय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग