12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी के रात्रिभोज में पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज दिया। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 12, 2026

BRICS Summit 2026

ब्रिक्स 2026(फोटो- ANI)

PM Modi BRICS Dinner: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम भारत मंडपम में विदेशी नेताओं के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस रात्रिभोज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

बस से रात्रिभोज में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ बस से भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

किरेन रिजिजू ने जताया गर्व

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को BRICS Summit 2026 की मेजबानी करने पर गर्व है। उन्होंने बताया कि वे अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं का किया स्वागत

रात्रिभोज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचने वाले ब्रिक्स देशों के नेताओं का स्वागत किया। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत की अध्यक्षता का क्या है थीम?

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' है। सरकार का कहना है कि यह थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'Humanity First' दृष्टिकोण को दर्शाती है और सहयोग, इनोवेशन और सतत विकास पर जोर देती है।

BRICS में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

ब्रिक्स समूह में फिलहाल ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य देश हैं।इसके अलावा बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम ब्रिक्स के साझेदार देशों के रूप में जुड़े हुए हैं।

भारत चौथी बार कर रहा है अध्यक्षता

भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में समूह की अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 से चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। साल 2026 ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे होने के कारण भी इस शिखर सम्मेलन को विशेष महत्व दिया जा रहा है।