
सीमा सुरक्षा बल
Pathankot Infiltration: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाम कर दिया है। बीएसएफ पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट (BOP) पर जवानों को सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि नजर आई। घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए देखा गया, पहले जवानों ने उसे चेतावनी दी। इसके बाद भी वह नहीं रूका तो उसे मार गिराया गया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी।
बीएसएफ के मुताबिक, 26 फरवरी को भोर में बीएसएफ के जवानों ने बीओपी ताशपतन, पठानकोट सीमा क्षेत्र में आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी। एक घुसपैठिया आईबी पार करते हुए देखा गया, उसे सतर्क जवानों ने चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को डेर कर दिया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।
Updated on:
26 Feb 2025 10:29 am
Published on:
26 Feb 2025 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
