
By-elections: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के साथ ही देश भर में 31 विधानसभा सीटों और वायनााड लोकसभा सीट पर उपचुनाव है। वैसे कुल 33 सीटों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव केलिए वोटिंग होनी थी। लेकिन सिक्किम की 2 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें सोरेंग चाकुंग सीट से आदित्य गोले और नामची सिंघीथांग से सतीश चंद्र राय निर्विरोध चुने गए लिए गए है, ऐसे में यहां मतदान नहीं होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट समेत 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया था।
आज देश के विभिन्न राज्यों में कई विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें शामिल सीटों का विवरण इस प्रकार है।
झुंझनूं
रामगढ़
दौसा
देवली उनियारा
सलूंबर
चौरासी
खींवसर
रामगढ़
बेलागंज
इमामगंज
तरारी
बुधनी
विजयपुर
रायपुर दक्षिण
सिताई
मेदिनीपुर
नैहाटी
हारोआ
तलडांगरा
मदारीहाट
बेहाली
ढोलाई
सामागुड़ी
बोंगाईगांव
सिदली
चन्नपटना
शिगगांव
संदूर
वाव
चेलाक्कारा
गैम्बर्गर
वायनाड लोकसभा सीट (केरल)
इन उपचुनावों के परिणाम विभिन्न राज्यों में राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक उपाय किए हैं।
Updated on:
13 Nov 2024 10:47 am
Published on:
13 Nov 2024 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
