
देश में छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 27 फरवरी को होंगे उपचुनाव, 2 मार्च को आएगा रिजल्ट
आज का दिन चुनावों की तारीखों के ऐलान का दिन रहा। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की डेट और कार्यक्रम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को छह राज्यों की कुल सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने 6 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी कराए जाएंगे। जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है, उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।
उप चुनाव का कार्यक्रम
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, इन सीटों पर उप चुनाव के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को छह विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
अरुणाचल प्रदेश - लुमला विधानसभा सीट
झारखंड - रामगढ़ विधानसभा सीट
पश्चिम बंगाल - सागरदिघी विधानसभा सीट
तमिलनाडु - इरोड विधानसभा सीट
महाराष्ट्र कस्बा - पेठ विधानसभा सीट
महाराष्ट्र - चिंचवड़ विधानसभा सीट
लक्षद्वीप - लक्षद्वीप लोकसभा सीट
जानें वजह क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
- अरुणाचल प्रदेश लुमला (एसटी) विधानसभा सीट विधायक जंबे ताशी का निधन।
- तमिलनाडु की इरोड (पूर्वी) सीट विधायक थिरुई थिरुमहान की मृत्यु।
- पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट की विधायक सुब्रत साह की मृत्यु।
- महाराष्ट्र की कस्बापेठ की विधायक मुक्ता शैलेश तिलक की मृत्यु।
- महाराष्ट्र की चिंचवाड की विधायक लक्ष्मण पांडुरंग जगताप की मृत्यु।
- झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट विधायक ममता देवी अयोग्य करार।
- लक्षद्वीप सांसद मोहम्मद फैजल को अयोग्य साबित।
Updated on:
18 Jan 2023 06:02 pm
Published on:
18 Jan 2023 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
