Video : चंडीगढ़ में तेज रफ्तार एक कार गुजरी, जानें फिर क्या हुआ
चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में हुई। और महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया, प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन गलत दिशा में जा रहा था। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। बताया गया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।