6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरखी दादरी में गैंगवार, कोर्ट पेशी पर जा रहे एसयूवी सवारों पर हमला , 7 लोग घायल

हरियाणा के चरखी दादरी में गैंगवार की घटना से हड़कंप मच गया। कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें 7 लोग घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Haryana Gang war in Charkhi Dadri

हरियाणा के चरखी दादरी में गैंगवार की बड़ी वारदात

Haryana Gang war:हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई। कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे एसयूवी में सवार लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। हमले में सात लोगों के घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोर्ट पेशी के दौरान किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, एसयूवी में सवार लोग किसी मामले में कोर्ट पेशी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तीन हमलावर पैदल पहुंचे और वाहन पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग हमले के दौरान अपने वाहन छोड़कर भाग छूटे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य नवीन बॉक्सर बताने वाला व्यक्ति हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। वायरल ऑडियो में दावा किया गया है कि यह हमला अनिल फतेहगढ़ी को निशाना बनाकर किया गया था। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि इस हमले में अनिल फतेहगढ़ी के दो साथियों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ऑडियो की सत्यता की भी जांच कर रही है।

घायलों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हमले में घायल हुए एसयूवी सवार लोगों का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो की भी जांच की जा रही है और उसकी सत्यता की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।