22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अमेरिकी कानून से नहीं चलेंगे भारत में काम करने वाले प्लेटफॉर्म’, Meta, X और Telegram पर सरकार का कड़ा रुख

भारत सरकार ने Meta, X और Telegram जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भारतीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। मेटा की ग्लोबल टीम के साथ कई दौर की बैठकें जारी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 06, 2026

Meta India

मेटा को मोदी सरकार ने दी चेतावनी (File Photo)

Meta India Meeting: भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में काम करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, Meta, X और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म भारत में अमेरिकी कानूनों या नियमों के आधार पर काम नहीं कर सकते। सरकार का कहना है कि सभी कंपनियों की समाज और कानून के प्रति जवाबदेही है और उन्हें भारतीय कानूनी व्यवस्था के अनुरूप ही काम करना होगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मेटा की ग्लोबल टीम इन दिनों भारत में है और कंपनी के प्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सरकार का कहना है कि उद्देश्य किसी कंपनी को निशाना बनाना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि देश में लागू कानूनों का पूरी तरह पालन हो।

Meta की टीम कुछ दिन और रहेगी भारत में

सूत्रों के मुताबिक, मेटा की ग्लोबल टीम अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रहेगी। इस दौरान तीन से चार और बैठकें होने की संभावना है। इन बैठकों में तकनीकी विवरण, सिस्टम लॉग्स और अन्य जरूरी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

सरकार यह भी समीक्षा कर रही है कि मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों और नियामकीय आवश्यकताओं का किस हद तक पालन कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मेटा पहले ही इस मामले में सार्वजनिक बयान जारी कर चुका है और अब तकनीकी स्तर पर बातचीत आगे बढ़ रही है।

WhatsApp समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सरकारी सूत्रों ने बताया कि बातचीत के अगले दौर में व्हाट्सएप से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सरकार मेटा के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के संचालन और भारतीय नियमों के अनुपालन की समीक्षा कर रही है। इसके अलावा मेटा के साथ डेटा से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सिस्टम लॉग्स पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि आवश्यक तथ्यों की जांच की जा सके।

PM मोदी के पोस्ट विवाद के बाद बढ़ी निगरानी

सरकार और मेटा के बीच यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट के हटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मेटा ने सार्वजनिक रूप से इस घटना को तकनीकी गलती बताया था।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार की मेटा के अलावा एक्स (पहले ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे अन्य बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ भी नियमित बातचीत जारी है। सरकार का कहना है कि भारत में कारोबार करने वाली हर डिजिटल कंपनी को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा और सभी प्लेटफॉर्म्स से यही अपेक्षा की जाती है।