30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja 2021: दुबई में भी दिखी लोक आस्था, व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

दुबई से भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, विदेशों में रह रहे भारतीयों ने धूमधाम से छठ पूजा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 10 Nov 2021, 10:34 PM IST

Chhath Puja 2021, people celebrate chhath puja in dubai

Chhath Puja 2021, people celebrate chhath puja in dubai

नई दिल्ली। इन दिनों देशभर में छठ पूजा की धूम मची हुई है। लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज शाम व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर अपनी श्रद्धा और भक्ति निवेदित की। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना, यूपी, दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही कई लोगों ने अपने घर की छतों से भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

दुबई में भी हुई छठ पूजा
खास बात यह है कि भारत की महान सनातन संस्कृति और परंपरा में शुमार छठ की झलक बिहार के साथ विदेश में भी देखने को मिली। दुबई समेत कई देशों में भी छठ पूजा की धूम देखने को मिली। दुबई में रहने वाले भारतीयों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अब वे सुबह भगवान सूर्य के उगने का इंतजार कर रहे हैं। कल सुबह सर्य के उगने पर श्रद्धालु उन्हें अर्घ्य देकर अपना व्रत संपन्न करेंगे।

क्या है मान्यता
कई देशों से छठ पूजा की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे विदेश में जाकर भी भारतीय महिलाएं माथे तक सिंदूर लगाकर छठ पूजा कर रही हैं। मान्यता है कि छठ पूजा से संतान की आयु लंबी होती है। इस त्योहार में वर्ती महिलाएं शाम को डूबते सूरज की पूजा करती हैं। इसके बाद सारी रात पानी में खड़े रहकर भगवान सूर्य के उगने का इंतजार करती हैं। फिर सूर्य के उगने पर उसकी पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोलती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक ने बताया कब लेनी चाहिए कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक

बता दें कि इस व्रत में महिलाएं माथे तक लंबा सिंदूर भी लगाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मांग में सिंदूर भरने को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। छठ पूजा में भी महिलाएं सिंदूर लगाती हैं। यही कारण है कि व्रत रखने वाली महिलाएं इस पर्व में नाक से लेकर सिर की मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं।