scriptआसनसोल में छेनू आया है…शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफरनामा, जानें TMC सांसद की नेट वर्थ | Chhenu had come to Asansol… Shotgun Shatrughan Sinha's political journey, know the net worth of TMC MP | Patrika News
राष्ट्रीय

आसनसोल में छेनू आया है…शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफरनामा, जानें TMC सांसद की नेट वर्थ

Shatrughan Sinha: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। इससे पहले वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थे। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से पहले पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में हम आपको पश्चिम बंगाल आसनसोल के लोकसभा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

नई दिल्लीMay 10, 2024 / 11:48 am

Akash Sharma

Shatrughan Sinha MP
Shatrughan Sinha: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आसनलोल की सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां पर TMC से शत्रुघ्न सिन्हा फिर ताल ठोंक रहे हैं। उनके मुकाबले BJP ने प्रत्याशी के तौर पर पहले पवन सिंह को टिकट दिया था, लेकिन पवन सिंह के मना करने के बाद एसएस अहलूवालिया को चुनावी रण में उतारा है। इस आर्टिकल में लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल आसनसोल के लोकसभा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा के राजनीतिक सफर और संपत्ति के बारे में विस्तार से जानेंगे। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। इससे पहले वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थे। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से पहले पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में भी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सीट से चुनाव लड़ेंगे। TMC ने उन्हें फिर से टिकट दिया है।
Shatrughan Sinha political career
Shatrughan Sinha


शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफरनामा (Shatrughan Sinha Political Career): 

– शत्रुघ्न सिन्हा 2009-2014 और 2014-2019 तक पटना साहिब से लोकसभा सांसद थे। 

– शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2002 और 2002-2008 के दौरान राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 
– शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और शिपिंग मंत्री थे।

– शत्रुघ्न सिन्हा 2014 से 2019 तक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति के सदस्य और विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य थे।
– शत्रुघ्न सिन्हा ने राजेश खन्ना के खिलाफ उपचुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। 6 अप्रैल 2019 को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा की ओर से सीट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में गए थे। 
– शत्रुघ्न सिन्हा मार्च 2022 में आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने इस सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को हराकर जीत हासिल की थी।
Shatrughan Sinha Family
Shatrughan Sinha Family

शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति Shatrughan Sinha Net Worth:

चुनावी हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये की है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के पास देनदारियां 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक 6 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 9 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 4 करोड़ 84 लाख से ज्यादा है। इनके पास लगभग 10 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कई लग्जरी कार भी है। इसमें मर्सिडीज और होंडा अन्य कार शामिल है। इसकी कुल कीमत 57 लाख रुपये है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास तकरीबन 63 करोड़ की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं और एक 25 लाख का रेसिडेंशियल हाउस है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास 26 करोड़ की एक नॉन एग्रिकल्चर लैंड, 1 करोड़ रुपये के गहने हैं। साथ ही लगभग 60 से 65 लाख रुपये की LIC पॉलिसी भी ली हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है। इसके अलावा वह कई बिजनेस भी चलाते हैं। एक सांसद के तौर पर भी शत्रुघ्न सिन्हा को सैलरी और तमाम सुविधाएं मिलती हैं।

Hindi News/ National News / आसनसोल में छेनू आया है…शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफरनामा, जानें TMC सांसद की नेट वर्थ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो