22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

CJP Protest: ‘यह तो बस ट्रेलर था, यदि सरकार नहीं मानी तो इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे,’ सीजेपी ने मोदी सरकार को दी चेतावनी

CJP Protest Latest News: सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई के प्रदर्शन को आजादी के बाद का सबसे बड़ा जनआंदोलन बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 22, 2026

Delhi CJP Protest

प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करती पुलिस। फोटो-एएनआई

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यह आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा जनआंदोलन है। सीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 20 जुलाई को जो हुआ, वह सिर्फ ट्रेलर था। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो लाखों लोग दिल्ली पहुंचेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस बार युवा न पीछे हटेंगे और न ही चुप बैठेंगे। सरकार को समय रहते संभल जाना चाहिए, वरना देश का युवा उसे करारा जवाब देगा। रांका ने कहा कि आंदोलन को हिंसक बताने की कोशिश की जा रही है, जबकि CJP का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है। उनके मुताबिक, 20 जुलाई की रैली भी शांतिपूर्ण थी, लेकिन जहां पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया, वहीं हालात बिगड़े।

सीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 31 दिनों से युवा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं।

'प्रदर्शनकारियों पर कोई FIR नहीं होनी चाहिए'

आशुतोष रांका ने कहा कि CJP ने सरकार के सामने अपनी मांगें साफ रखी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी स्पष्ट मांग है कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दर्ज हुई या भविष्य में दर्ज होने वाली किसी भी FIR को वापस लिया जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का नेतृत्व किसी भी कार्रवाई से डरने वाला नहीं है। हम पहले दिन से ही UAPA और NSA जैसी धाराओं में गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। इस लड़ाई के लिए जेल जाना हमारे लिए बहुत छोटी कीमत है।

सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील

सीजेपी प्रवक्ता रांका ने सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा- चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, यहां तक कि भाजपा के लोग भी अगर इस आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। यह बहुत बड़ा जनआंदोलन है और इसकी मांगें पूरी तरह जायज हैं।

20 जुलाई को CJP ने संसद चलो मार्च का किया था आयोजन

बता दें कि 20 जुलाई को सीजेपी समर्थकों ने संसद चलो मार्च का आयोजन किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारी आमने-सामने हो गए। संसद के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग