
मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से अस्पताल में मिले, photo Ani hindi news
CJP protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के सोमवार को संसद मार्च के बाद पुलिस ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। हालांकि मंगलवार को फिर से प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने धारा 163 लागू होने का हवाला देकर उन्हे जंतर मंतर से से हटाया। दूसरी तरफ सीजेपी के प्रवक्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक को बेकार बताया है। उन्होने कहा कि यदि सरकार को हमारे समय की कद्र नहीं तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।
CJP के प्रवक्ताओं ने मंत्री के घर पर दो घंटे में दो बार नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था। रांका ने बताया कि बैठक बेकार रही और कहा कि इसके बाद सरकार की ओर से CJP को कोई जवाब नहीं मिला। रांका ने कहा, अगली बार, हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे विरोध स्थल पर नहीं आते। अगर वे हमारे समय की कद्र नहीं करते, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और उन्होने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। नड्डा ने अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।उन्होने इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया आरएमएल अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पुलिस कार्रवाई में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। नड्डा ने घायलों के इलाज के इंतजाम और चिकित्सा देखभाल की समीक्षा के लिए डॉक्टरों के साथ एक बैठक भी की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों से मिले। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी घायल युवाओं की कुशलक्षेम पूछी। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
Updated on:
21 Jul 2026 04:51 pm
Published on:
21 Jul 2026 03:10 pm
