Delhi Excise Policy Case : दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल अब जेल से ही दिल्ली की सरकार चला रहे है। प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में केजरीवाल ने अपना पहला आदेश जारी किया है। यह जल मंत्रालय विभाग से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन जांच एजेंसी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया।