'दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये जरूर मिलेंगे'
केजरीवाल ने लिखा कि भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना है, इन ताकतों को पहचानना है और उन्हें हराना है। दिल्ली की महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। क्या पता एक हजार रुपये मिलेंगे भी या नहीं? मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें।