1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर! कई फ्लाइट्स लेट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में अलर्ट

Weather Update : खराब मौसम के कारण सड़क, रेलवे के साथ हवाई सफर बाधित हो रहा है। घने कोहरे के कारण इंडियन रेलवे ने आज भी 300 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

weather update : बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है। उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर में थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान में आज भी घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहीं, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बूंदाबांदी का भी अनुमान है। अगले चार दिनों तक राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है।


राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड का असर यातायात सहित हवाई सेवा पर भी पड़ रहा है। दिल्ली में कुछ उड़ानें (दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी) लेट हुई हैं। कोहरे के कारण यहां विजिबिलिटी काफी कम है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण भारतीय रेलवे ने आज भी 300 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे ने आंशिक तौर पर 45 ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं, पूरी तरह से 277 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा 42 ट्रेनों को कोहरे और ट्रेनों के लेट चलने के कारण रीशेड्यूल किया गया है।


अगले चार दिनों तक राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीत लहर की संभावना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बूंदाबांदी का भी अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार


उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। लखनऊ में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। कई जिलों में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में काल बना कोहरा! अलग अलग हादसों में 10 लोगों की मौत


उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटका के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की तेजी दर्ज की गई।