5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की बिहार और झारखंड के नेताओं के साथ अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय पर होगा फैसला

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार और झारखंड के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली और झारखंड के नेताओं के साथ की अहम बैठक होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Aug 2023, 4:01 PM IST

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

इस साल के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल-गठबंधनों ने कमर कस ली है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर करने जा रही है। उधर कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार और झारखंड के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बिहार और झारखंड के नेताओं के साथ की अहम बैठक होने जा रही है। मान जा रहा है कि इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय पर फैसला किया जाएगा।


झारखंड से 34 सदस्य पहुंचे दिल्ली

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। झारखंड से 34 सदस्य कांग्रेस की टीम दिल्ली पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आयोजित हो रही इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के सभी नेता उपस्थित रहेंगे।

हर बिंदुओं पर बारीकी से होगी चर्चा
झारखंड से शामिल होने आए आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, राजेश ठाकुर जैसे बड़े नेताओं का कहना है कि इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बैठक में हर बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा होगी। राज्य में कहां कांग्रेस सबसे मजबूत है और कहां पिछड़ रही है।

बिहार में सीट शेयरिंग के फॉर्म्यूले में लगेगी मुहर

बुधवार और गुरुवार (16-17 अगस्त) दो दिन चलने वाली इस बैठक में बिहार में आरजेडी और जेडीयू के शीर्षस्थ नेता शामिल हो रहे है। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में सीट बंटवारे वगैरह मुद्दों पर विमर्श होता रहा है। बिहार में छह दलों का महागठबंधन है। सबके लिए सीटों के बंटवारे का खाका तैयार हो चुका है। सिर्फ अगली किसी बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ नहीं देगा नौकरी, राजस्थान पहले ही कर चुका है ऐलान

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023 : बीजेपी की विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय