5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assembly Election 2023 : बीजेपी की विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Assembly Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Aug 2023, 1:27 PM IST

भाजपा चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक

भाजपा चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक

Assembly Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आज शाम को होने वाली इस बैठक में साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बीजेपी की इस महाबैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी 15 सदस्यों के उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लग सकती है। एमसी के सीएम शिवराज सिंह चौहान मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए है।

चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव के लिए अपनी तैयारी को तेज कर रही है। आज होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव रणनीति पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बीजेपी की इस मीटिंग में कमजोर सीटों पर किस प्रकार से मजबूर किया जा सकता है, इस पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी ने ऐसी सीटों की सूची तैयार कर ली है, जहां पर ज्यादा फोकस रहेगा।

बीजेपी के लिए बेहद अहम है ये तीन राज्य

बीजेपी के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अहम माने जा रहे है। इन तीनों ही राज्यों से लोकसभा की कुल 65 सीटें आती हैं। भाजपा चाहेगी कि तीनों ही राज्यों में वह सत्ता तक पहुंचे। पार्टी को इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलगा। इन चुनावों को 2024 के लिए सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

5 राज्यों में से एक में बीजेपी की सरकार

आपको बता दें कि इस साल के अंत में जिन 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे है, उनमें से केवल मध्य प्रदेश में ही बीजेपी की सरकार है। वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है। जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है। भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी खोई हुई साख को दोबारा हासिल करना चाहती है।

भाजपा ने इन नेताओं को बनाया है चुनाव प्रभारी

बीते महीने जुलाई के पहले सप्ताह में बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान किया था। बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा की थी।
— राजस्थान में प्रहलाद जोशी
— मध्य प्रदेश में भूपेंद्र यादव
— छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर
— तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर
— तेलंगाना में किशन रेड्डी

यह भी पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ नहीं देगा नौकरी, राजस्थान पहले ही कर चुका है ऐलान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय