
PM Modi In Karnataka
karnataka assembly elections 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कर्नाटक के होसपेट एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार बोला हमला। पीएम मोदी ने इसे (घोषणा पत्र) हनुमान की पूजा करने वालों को बंद करने की पार्टी की कोशिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को बंद किया था और अब वह 'जय बजरंग बली' (हनुमान की जय) बोलने वालों को बंद करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी। बीजेपी सरकार गांव और शहर के बीच खाई को लगातार कम करने में जुटी हुई है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
विजयनगर जिले में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, मैं हनुमान की भूमि पर आया हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे हनुमान की भूमि पर मत्था टेकने का अवसर मिला। लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। मोदी ने कहा, पहले उन्होंने (कांग्रेस) भगवान राम को बंद किया और अब उन्होंने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाने वालों को बंद करने की कसम खाई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को भगवान राम से दिक्कत थी और अब उसे 'जय बजरंगबली' कहने वालों से दिक्कत है।
किसी को भी सम्मान और संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे
प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी कर्नाटक को नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर मैं इस व्रत की सिद्धि की प्रार्थना करता हूँ। मोदी ने संकल्प लिया, भाजपा किसी को भी कर्नाटक के सम्मान और संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचने देगी।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव 2023: वादों की चाशनी में लिपटा BJP, कांग्रेस, JDS का घोषणा पत्र, जानिए किसने क्या कहा
विजयनगर राजवंश और इसका इतिहास भारत का गौरव
पीएम मोदी ने कहा कि विजयनगर राजवंश और इसका इतिहास भारत का गौरव है। विजयनगर राजवंश के गौरवशाली शासक के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री कृष्णदेवराय ने अपने संसाधनों से इस क्षेत्र को अमर कर दिया। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत किया था और कर्नाटक की संस्कृति को दुनिया भर में प्रसिद्ध किया था।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में क्या कहा
आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में पार्टी जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि कानून और संविधान पवित्र है। कोई व्यक्ति या बजरंग दल, पीएफआई और नफरत एवं शत्रुता फैलाने वाले दूसरे संगठन, चाहे वह बहुसंख्यकों के बीच के हों या अल्पसंख्यकों के बीच के हों, वे कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकते। हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे।
Published on:
02 May 2023 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
