Gaurav Gogoi: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के बार-बार आरोप लगाए जा रहे है। इन आरोपों पर कांग्रेस सांसद गोगोई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप बीजेपी द्वारा असम के लोगों से किए गए अधूरे वादों को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार, तथ्यहीन और निंदनीय बताया।