असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि कुछ तथ्य सामने आएं। मेरे कुछ सवाल हैं। सबसे पहले, क्या यह सच है या झूठ कि सांसद की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थी? दूसरा, क्या उसने भारतीय नागरिकता ली है या नहीं। तीसरा, क्या सांसद इस दौरान पाकिस्तान गए थे और पाकिस्तान के राजदूत से मिलने के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुमति ली थी या नहीं। ISI और RAW एक ही घर में कैसे रह सकते हैं? आईएसआई पाकिस्तान है और रॉ भारत है। उनका एक साथ रहना संभव नहीं है।"