4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET-UG 2024: Shashi Tharoor ने नीट परीक्षा पर उठाए सवाल, ‘स्कूली परीक्षा में जो पास नहीं कर पाई, NEET में कैसे टॉप कर गई?’

NEET 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने देश की परीक्षा व्यवस्था को सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि केरल के छात्रों को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सेंटर दिए जाते हैं। यह गलत है। इसे ठीक किया जाना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Swatantra Mishra

•

Updated: 2 Aug 2024, 3:19 PM IST

NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "देश के कई इलाकों से शिकायतें आई हैं। कुछ अजीब मामले सामने आए हैं। जैसे एक मामला गुजरात से सामने आया है। वहां की एक लड़की जो स्कूल की परीक्षा तक पास नहीं कर पाई लेकिन NEET में टॉप कर गई।" उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब बात है और इस तरह की गड़बड़ी को ठीक करने की जरूरत है।

'केरल के स्टूडेंट्स के सेंट आंध्र और तेलंगाना में दिए गए'

शशि थरूर ने कहा कि NEET PG की परीक्षा के साथ एक नई जटिलता सामने आई। मेरे राज्य केरल के अधिकांश छात्रों को केरल में परीक्षा के केंद्र नहीं दिए गए। उनका सेंटर केरल के पड़ोसी राज्य में भी रखा गया। उन्हें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में परीक्षा के केंद्र दिए गए हैं। इससे छात्रों का तनाव बढ़ता है। उनका पैसा बहुत खर्च होता है। जोखिम बढ़ता है। यात्रा करने का बेवजह बोझ बढ़ता है। ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना भी मुश्किल होता है। देश में इतनी बुरी तरह से परीक्षा कैसे आयोजित हो सकती है?

'नीट की परीक्षा को बेहतर तरीके से आयोजित हो'

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि मैं अभी केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) को मिला। नीट की परीक्षा आयोजित करने का पूरा मसला बेहद गंभीर है। उन्हें वास्तव में इस पर पुनर्विचार करने और एक बेहतर, अधिक कुशल तरीका खोजने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, आशाओं और प्रार्थनाओं को खतरे में डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें - शिक्षा में रचनात्मकता की भूमिका: बच्चों को आज्ञापालक की जगह बनाएं रचनात्मक मनुष्य