28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ‘कब करेंगे मन की बात’

Priyank Kharge on Ayodhya Ram Mandir temple donation theft: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के गृहमंत्री ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। पढ़े- उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Priyank Kharge on Ram Mandir donations.

प्रियांक खरगे (फोटो- ANI)

Ram Mandir donations misappropriation: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भाजपा-नीत केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस मुद्दे पर भी बोलना चाहिए, क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन का नेतृत्व उन्होंने ही किया था।

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' में इस मुद्दे पर कब बोलेंगे? प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री ने की, उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। अब प्रधानमंत्री की आवाज कहां गुम हो गई है? योगी आदित्यनाथ की आवाज कहां है?

'राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जिम्मेदार कौन?'

प्रियांक खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने लोगों से राम भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ न करने की अपील की थी। इस पर प्रियांक खरगे ने सवाल उठाया कि आखिर उन भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए जिम्मेदार कौन है?

उन्होंने पूछा, 'क्या कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) या किसी अन्य नेता का इसमें कोई हाथ था? देखिए, इसमें आपके ही लोग शामिल थे। आप लोगों की आस्था की रक्षा करने में विफल रहे। मैं पिछले दो हफ्तों से लगातार कह रहा हूं कि यही वे लोग हैं, जिन्होंने राम के नाम पर लूट की है। यही वे लोग हैं, जो धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती।'

आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे दिया था। मंदिर निर्माण कार्य के सहायक प्रभारी गोपाल राव को भी कामकाज से रोक दिया गया है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सभी आठ आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस संबंध में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को नियमित विशेष अदालत के नहीं बैठने के कारण अन्य अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सोमवार तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग